फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cotton left in woman's body after delivery, infection spread

Jind News: डिलिवरी के बाद महिला के शरीर में छोड़ी रूई, इंफेक्शन फैला

Sun, 10 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cotton left in woman's body after delivery, infection spread
जींद। नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूति वार्ड में नार्मल डिलिवरी से महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। यहां स्टाफ ने महिला के गुप्तांग में रुई छोड़ दी। तीन दिन बाद महिला को तेज दर्द हुआ तो उसे वापस नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां यह रुई निकाली गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन को दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उनकी पत्नी को 21 अक्तूबर को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 22 अक्तूबर को उसने नार्मल डिलिवरी से बच्ची को जन्म दिया था। दो दिन बाद उनकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर जाने के बाद उसकी पत्नी को तेज दर्द होने लगा। उन्होंने सोचा कि प्रसव के कारण दर्द हो रहा है। घर पर दवाइयां दी लेकिन आराम नहीं हुआ। उनकी पत्नी को एहसास हुआ कि उसके शरीर से कुछ रुई जैसा बाहर निकल रहा है। इसके बाद परिजन उसे दोबारा नागरिक अस्पताल में लेकर गए। यहां महिला की दोबारा सफाई की गई और उसके गुप्तांग से रुई निकली गई। महिला के पति ने सिविल सर्जन को शिकायत देकर ऐसी लापरवाही करने वाले चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस प्रकार की शिकायत मिली है। यदि ऐसा हुआ है तो यह बड़ी लापरवाही है। लापरवाही साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच नागरिक अस्पताल के एमएस डॉ. अरविंद को सौंपी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed