{"_id":"6731009d3b8a7a871b06fa14","slug":"cotton-available-for-sale-is-26-percent-less-than-last-year-jind-news-c-199-1-sroh1006-125515-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिकने के लिए गत वर्ष से 26 प्रतिशत कम आई कपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिकने के लिए गत वर्ष से 26 प्रतिशत कम आई कपास
Mon, 11 Nov 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी09-अनाज मंडी में आई धान की फसल। संवाद
उचाना। मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से इस बार फसलों की आवक पिछले साल से कम हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
कपास और धान 1121, 1509 व पीआर की आवक उचाना मंडी में बीते साल से कम हुई है। कपास की फसल बीते साल की अपेक्षा 26 प्रतिशत कम आई है। इन दिनों 22440 क्विंटल कपास की आवक हो चुकी है। बीते साल इन दिनों तक 30698 क्विंटल की आवक हुई थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा अब तक 8258 क्विंटल कम आवक हुई है। धान की 1509 किस्म की फसल की आवक अब तक 98470 क्विंटल हुई है। इन दिनों 1509 किस्म धान की आवक बिल्कुल बंद हो चुकी है। गत वर्ष इन दिनों अभी भी इसकी आवक हो रही थी। इन दिनों बीते साल 163025 क्विंटल आवक हुई थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा 39.6 प्रतिशत आवक कम हुई है। 64555 क्विंटल आवक कम हुई है। धान 1121 की इन दिनों 115670 क्विंटल आ चुकी है। बीते साल इन दिनों 137623 क्विंटल आ चुकी थी। इस साल बीते साल के मुकाबले 15.95 प्रतिशत कम आवक अब तक हुई है। अब तक 21953 क्विंटल कम आवक हुई है। पीआर धान की आवक अब तक 113664 क्विंटल हो चुकी है। बीते साल इन दिनों 208493 क्विंटल हो चुकी थी। इस साल 45.98 प्रतिशत कम आवक हुई है। बीते साल की अपेक्षा अब तक 94829 क्विंटल कम आवक हुई है। बाजरा की आवक अब तक 15267 क्विंटल हो चुकी है। बीते साल इन दिनों 18282 क्विंटल हो चुकी थी। इस साल अब तक 3015 क्विंटल आवक कम हुई है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि बीते साल की अपेक्षा सभी फसलों की आवक इस बार काफी कम है।