फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona vaccine certificate is now necessary for people coming for their work in government offices

सरकारी कार्यालयों में अपने काम के लिए आने वाले लोगों के लिए अब कोरोना वैक्सीन प्रमाण पत्र जरूरी

Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine certificate is now necessary for people coming for their work in government offices
लघु सचिवालय में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
अब जिले के सरकारी कार्यालयों में अपने कामों के लिए आने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यदि किसी व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई होगी तो उसको मौके पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों के अब सरकारी कार्य नहीं होंगे। हालांकि ऐसे लिखित में कोई आदेश नहीं दिए गए हैं लेकिन डीसी ने सभी सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों से लोगों का वैक्सीन सर्टिफिकेट देखकर ही काम करने को कहा गया है। प्रत्येक कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे तथा बिना वैक्सीन लगवाए आने वाले लोगों को मौके पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि जिला के सभी गांवों को पूरी तरह से वैक्सीनेट करने के कार्य को जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते फैलाव के मद्देनजर लघु सचिवालय स्थित किसी भी सरकारी कार्यालय या सार्वजनिक स्थल में अपने कार्यों से संबंधित आने से पहले वैक्सीनेशन जरूरी करवाएं। नरवाल ने बताया कि कोरोना के फैलाव को देखते हुए लघु सचिवालय के बाहर कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी व्यक्ति लघु सचिवालय में कार्य के लिए आए तो उसका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखें। जिन्होंने अपना वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, उसको मौके पर ही वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed