फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, six new positive found, health, jind

जिले में मिले छह कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 97

Sat, 20 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona, six new positive found, health, jind
लोगों से जानकारी हासिल करती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
जींद। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें शुक्रवार को पॉजिटिव आए वकील का भाई और दो दिन पहले पॉजिटिव आए शोरुम संचालक का बेटा भी शामिल है। इनमें से तीन जिले के और तीन लोग बाहरी बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या शतक के पास 97 पहुंच चुकी है। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 37 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। जिले में फिलहाल 56 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

गांव सौथा हिसार निवासी 34 वर्षीय युवक सांपला की ऑटो कंपनी में काम करता है। वह 17 जून को वाया जींद अपनी रिश्तेदारी गांव चांदपुर में आया था। यहां युवक को बुखार हो गया। इस पर 18 जून को उसने नागरिक अस्पताल में जांच कराई, जिसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस युवक को खेतों में बने कोठे में क्वारंटीन किया गया है। सैंपल देने के बाद यह युवक यहीं रहा।
विज्ञापन

वहीं दो दिन पहले पॉजिटिव पाए गए इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालक का 19 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। शोरूम संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों के सैंपल लिए गए थे। इसमें शनिवार को उसके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को पॉजिटिव आए रुप नगर निवासी वकील के परिजनों के सैंपल भी लिए गए थे। अब वकील के छोटे भाई व पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वकील का भाई जींद में रहता है जबकि उसका पिता फिलहाल बहादुरगढ़ में ही रहता है। उसके पिता का सैंपल बहादुरगढ़ में ही लिया गया था। इसी तरह गांव ढिगाना निवासी 32 वर्षीय युवक सोनीपत की एक निजी कंपनी में काम करता है। 17 जून को वह अपने घर आया था तो उसे बुखार हो गया। उसने 18 जून को नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल दिया था। शनिवार को इस युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल जिले के गांव सोंगरी निवासी एक 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आई है। यह युवक 18 जून को उचाना के अपने एक साथी के साथ फरीदाबाद से आया था। यह युवक फरीदाबाद में काम करता है। यह युवक उचाना में ही रुक गया। यहां इसे बुखार की शिकायत हुई तो इसने अपने साथियों के साथ 18 जून को ही नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल करवाया।

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से तीन लोग बाहर के हैं जबकि तीन का संबंध जींद से है। अधिकतर मामले मुंबई, दिल्ली व गुरुग्राम से जुड़े हुए हैं।
- डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी कोरोना।
------------------------
फोटो कैप्शन
20जेएनडी28 : कोरोना पॉजिटिव के बारे में जानकारी हासिल करते स्वास्थ्य कर्मचारी।
20जेएनडी29 : लोगों से जानकारी हासिल करती स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed