फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, sample, three negative, corona suspecious, jind

कोरोना का खौफ: अब तक सेफ जोन में जींद जिला, लोगों की बढ़ी जिम्मेदारी

Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
corona, sample, three negative, corona suspecious, jind
शनिवार को सैंपल लेने के लिए तैयार चिकित्सकों की टीम। - फोटो : Jind
जींद। विश्व भर में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच जींद जिला अभी तक सुरक्षित रहा है। जिले में शुक्रवार तक लिए गए तीन सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जो निगेटिव रही। इनमें से दो लोग ऐसे हैं जो दिल्ली की तब्लीगी जमात में शिरकत कर लौटे हैं। जींद जिला के साथ लगते सभी जिलों में कोरोनो के पॉजिटिव केस आने के बाद अब लोगों की जिम्मेदारी लॉकडाउन को लेकर बढ़ गई है। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वहीं जींद जिला का एक जमाती कैथल जिला में कोरोना के पॉजिटिव आए व्यक्ति के साथ रहा है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल जींद जिला में ऐसे आठ लोगों की पहचान की गई है, जो तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें से दो की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। सरकार के आदेश पर अब सभी आठों जमातियों और उनके दो परिजनों के सैंपल शनिवार को लिए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति कैथल के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहा है। इसको लेकर अब प्रशासन खास तैयारी कर रहा है। रविवार से जिला में लॉकडाउन पर प्रशासन की सख्ती और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ड्रोन से रखी नजर
हालांकि जिला में अधिकतर लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बिना किसी खास काम के बाहर निकल रहे हैं। इसको लेकर जींद शहर में शनिवार को रानीतालाब, देवीलाल चौक व पटियाला चौक पर खासी सख्ती बरती गई। यहां से आने-जाने वाले हर व्यक्ति के वाहन को रोक कर जानकारी ली गई। अब रविवार से पुलिस का यह पहरा और अधिक सख्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 14 लोगों के लिए सैंपल
जिला में अब तक कुल 14 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए एकत्रित किए हैं। इनमें से दो की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है। दो की रिपोर्ट शनिवार को आई। अब तक आई चारों रिपोर्ट नेगेटिव रही हैं। अब शनिवार को लिए गए दस सैंपल की रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। यह रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है। ऐसे में अगले दो दिन प्रशासन व जींद के लोगों पर भारी रहेंगे।
साथ लगते जिलों में आ चुके हैं मामले
जींद के साथ लगते जिलों रोहतक, हिसार, भिवानी, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत में कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा जींद जिला की सीमा पंजाब से भी लगती है। पंजाब में भी बड़े स्तर पर कोरोना के मरीज मिले हैं।

जींद को बचाने में सहयोग करें लोग
जिला के लोगों के लिए राहत के साथ-साथ चिंता की बात यह है कि कैथल के कोरोना मरीज के साथ जींद का भी एक व्यक्ति रहा है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरत बरतनी चाहिए। जिस भी व्यक्ति को लगता है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया है, वह प्रशासन को सूचना दे। यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखाई देखता है, उसकी सूचना प्रशासन को दें। अब तक जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अगले कुछ दिन अब लॉकडाउन में सख्ती बरती जाएगी। लोग और अधिक सहयोग दें, जिससे जिला कोरोना को हरा सके।
- डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed