फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona's big knock on the second day, five people including three people from the same family report positive

कोरोना की दूसरे दिन बड़ी दस्तक, एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव --बुधवार को आया था इसी परिवार का एक

Thu, 30 Dec 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Corona's big knock on the second day, five people including three people from the same family report positive
बस स्टैंड पसिर में खड़ी बस में सामाजिक दूरी भूल कर बस में चढने का प्रयास करते यात्री। - फोटो : Jind
जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना ने बड़ी दस्तक दी है। अर्बन इस्टेट निवासी जिस 23 वर्षीय युवक की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों की रिपोर्ट भी वीरवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। वीरवार को जिले में कुल पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में दो दिन में कुछ छह एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की उचाना स्थित आरटीपीसीआर लैब ने वीरवार को 1343 लोगों की रिपोर्ट जारी की है। इनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से तीन अर्बन इस्टेट के रहने वाले, एक ईक्कस गांव निवासी तथा एक उचाना का रहने वाला है। जिले में इस समय छह एक्टिव केस हो गए हैं। अब तक जिले के 21226 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 20674 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय छह एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 1271 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग जिले के 407548 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

अभी तक नहीं है जिले में कोई ओमिक्रॉन का मामला
जिले में अभी तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का जिले में फिलहाल कोई मामला सामने नहीं आया है। विदेश से अभी तक जिले में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं आया है जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हो। विदेश से आने वाले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की ही यह जांच करवाई जाएगी कि उसको किस वैरिएंट ने संक्रमित किया है। इस व्यक्ति का अलग से सैंपल दिल्ली या पूना की लैब में भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो रहा नियमों का पालन
हालांकि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है। विशेष कर बस स्टैंड पर लापरवाही बरती जा रही है। बस में सीटिंग से भी अधिक यात्रियों को भरा जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

ओमिक्रॉन की रफ्तार बहुत तेज
जिले में इस समय छह केस आ चुके हैं। दो दिन में यह मामले काफी अधिक हैं। लोगों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। ओमिक्रॉन के फैलने की रफ्तार बहुत अधिक है इसलिए लोगों को हर समय मास्क पहनकर रखना चाहिए। भीड़भाड़ के क्षेत्र से बचना चाहिए। इसके अलावा यदि कोई आपके पास गुरुग्राम, दिल्ली या अन्य प्रदेश से व्यक्ति आता है तो उसको छूने से परहेज करें तथा दूरी बनाकर ही बात करें।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed