फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, nine positive cases found, jind

पीएनबी में कार्यरत तीन कर्मचारियों समेत जिले में नौ लोग पॉजिटिव

Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona, nine positive cases found, jind
सैंपल लेते डॉ. रमेश पांचाल। - फोटो : Jind
जींद। पंजाब नेशनल बैंक की दो शाखाओं में कार्यरत तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। इसके साथ जिले में कुल नौ कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 392 पहुंच गई है। 297 लोग कोरोना को मात देकर निगेटिव हो चुके हैं। पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 90 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

कोविड नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जींद में बैंक रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कार्यरत श्योराण कॉलोनी निवासी एक 32 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गले में खराबी के चलते इस कर्मचारी ने दो दिन पहले नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल करवाया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं धनौरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कार्यरत दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें एक सेक्टर-7 का रहने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति है। धनौरी बैंक के पहले एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसके बाद सभी कर्मचारियों ने सैंपल करवाए थे। इसके अलावा इसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नरवाना के पंजाबी चौक निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। इसके अलावा हथवाला गांव निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं डाहौला गांव में भी एक संक्रमित व्यक्ति मिला है। इन दोनों को बुखार की शिकायत थी। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीं शीतलपुरी कॉलोनी निवासी एक 32 वर्षीय युवक गुरुग्राम में जॉब करता है। उसे सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई तो परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं हनुमान गली निवासी एक 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं शिव कॉलोनी निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य निरीक्षक है। फिलहाल इसकी ड्यूटी कैथल जिले के भागल गांव में है।
विज्ञापन

बॉक्स
मोबाइल टीम ने लिए 79 लोगों के सैंपल
डॉ. रमेश पांचाल के नेतृत्व में मोबाइल टीम ने शुक्रवार को 79 लोगों के सैंपल लिए। इसमें क्राइम ब्रांच के 29 कर्मचारियों व अधिकारियों, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के 47 लोगों और तीन वरिष्ठ नागरिकों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed