{"_id":"5edfcc168ebc3e43024fd0c8","slug":"corona-is-spreading-due-to-carelessness-civil-surgeon-jind-news-rtk5587260121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने से फैल रहा है कोरोना ः सिविल सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने से फैल रहा है कोरोना ः सिविल सर्जन
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह।
- फोटो : Jind
कोरोना महामारी से केवल अपने आपको बचाकर ही निपटा जा सकता है। यदि व्यक्ति खुद अपने आपको बचाएगा तो ही कोरोना को कम किया जा सकता है। लापरवाही बरतने के कारण ही कोरोना अधिक फैल रहा है। यह बातसिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी तरह से पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन जब तक लोग खुद अपना बचाव नहीं करेंगे, तब तक इस महामारी से निपटा नहीं जा सकता। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों के घर-घर जाकर उनको घर में रहने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। यह लोगों को अपने आप सोचना पड़ेगा। घर में रहने वाले व्यक्ति को भी मास्क लगाना चाहिए। बाहर निकलने से पहले हाथों को सैनिटाइज करें और घर आने पर नहाकर ही घर में प्रवेश करें। जो कपड़े आप बाहर पहनकर गए हैं उनको बाहर ही निकाल दें और घर के अंदर दूसरे कपड़े पहनें। घर का कोई एक सदस्य ही बाहर निकले, अन्य सदस्य नहीं निकलें।
बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सुरक्षा की जरूरत
सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना महामारी का असर सबसे अधिक बुजुर्गों व बच्चों पर होता है। इन लोगों में रोगों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए बुजुर्गों और बच्चों से दूर रहें। इनको अलग कमरे में रखें। जब तक कोरोना समाप्त नहीं हो जाता, बुजुर्गों व बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। जो लोग पहले ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उनको विशेषकर अलग रखें। जब लोग खुद नहीं संभलेंगे, कोरोना खत्म नहीं होगा। सांस या अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हमेशा ठंडी चीजों से दूर रखें तथा उन्हें गुनगुना पानी पीने को दें।