फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infected woman dies, figure reached 90

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, आंकड़ा 90 पहुंचा

Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman dies, figure reached 90
तांगा चौक स्थित माता मंदिर में टीका लगवाते लोग। अमर उजाला - फोटो : Jind
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती नरवाना के बेलरखां गांव निवासी 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला एक दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरी तरह से एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए थे। जिले में अब तक कुल 6390 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 5716 लोग कोरोना ठीक हो चुके हैं। अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 585 सक्रिय मरीज हैं। महिला के पैरे में चोट के चलते बुधवार को उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जब उसकी कोरोना जांच हुई तो इसमें सक्रमण की पुष्टी हुई और वीरवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेलरखां गांव व आसपास के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मामले
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण तेजी बढ़ रहा है। नरवाना के बेलरखां गांव व जींद के अर्बन इस्टेट में सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों के सावधानी बरतनी चाहिए। बेलरखां गांव निवासी 67 वर्षीय महिला की वीरवार को मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमोें का करें पालन
कोरोना से बचने का सबसे आसान तरीका नियमों का पालन है। शारीरिक दूरी बनाकर रखें। मास्क का प्रयोग करें व बाहर काम करते समय बार-बार हाथों को साबुन से धोएं। इससे काफी हद तक कोरोना पर रोक लगाई जा सकती है। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
बढ़ाया जाएगा सैंपल लेने का काम
महिला की मौत के बाद प्रशासन और अधिक गंभीरता से बेलरखां गांव व आसपास के क्षेत्र में काम करेगा। इसके लिए जांच को सैंपल लेने की प्रक्रिया और तेज की जाएगी। लोगों से भी आह्वान है कि वे आगे आएं और टीकाकरण व सैंपल में सहयोग दें।

डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी कोविड-19
324 लोगों ने लगवाया टीका
वहीं तांगा चौक व्यापार संगठन व जेसीआई जींद क्लासिक द्वारा तांगा चौक स्थित माता मंदिर में कोरोना टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीका लगाया गया। तांगा चौक के प्रधान सुनील वशिष्ठ ने बताया कि 324 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed