फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infected elderly dies of heart attack

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की हृदयघात से मौत

Tue, 29 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infected elderly dies of heart attack
बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार करवाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में कोरोना लगातार लोगों की जान ले रहा है। सोमवार रात को शहर के हनुमान नगर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। बुजुर्ग की रविवार को ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही जिले में मृतकों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है। मंगलवार को 16 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2089 हो गए है, जबकि 1758 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 297 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि शहर के हनुमान नगर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को रविवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसे शुगर तथा बीपी की दिक्कत थी। रविवार को ही उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया था। यहां उसे हृदयघात लगा और सोमवार रात में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 नियमों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा 16 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक चिकित्सक भी शामिल है। सभी को घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed