फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona-infected 48-year-old man dies, 8 new cases found

कोरोना संक्रमित 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 8 नए मामले मिले

Tue, 27 Oct 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corona-infected 48-year-old man dies, 8 new cases found
अपराही मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज खानपुर में सोमवार को मौत हो गई। इससे चार दिन पहले इसके बड़े भाई की भी संक्रमित होने के बाद मौत हुई थी। दोनों भाइयों की 16 अक्तूबर को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर शाम मौत होने के कारण मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। वहीं संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 347 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 47 पहुंच गया तो संक्रमितों का आंकड़ा 2759 हो गया है। जिले में 2543 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 169 संक्रमित व्यक्ति हैं। इनमें से 13 लोग नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं। डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को 973 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed