फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona active case in jind

राहत : 40 दिन के बाद जिले में पहली बार संक्रमण के 100 से कम नए मामले

Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona active case in jind
जींद। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को 40 दिन में पहली बार संक्रमण के 100 से कम मामले आए हैं। वहीं 33 दिन बाद सबसे कम चार लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 835 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 244 लोग ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल 1324 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शनिवार को धनौरी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, झील गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, भिवानी जिले के बडेसरा गांव निवासी 38 वर्षीय युवक, पटियाला चौक श्याम नगर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 835 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 244 लोग ठीक हुए हैं। 40 दिन बाद संक्रमण के मामलों में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। जिले में अब तक 19960 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 18188 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 448 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 1324 संक्रमित लोग हैं। विभिन्न अस्पतालों में 290 लोग दाखिल हैं जबकि अन्य लोग घर पर इलाज ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को 1003 लोगों की रिपोर्ट मिलना बाकी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1053 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले के 241985 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

रिकवरी दर पहुंची 91.12 प्रतिशत
जनवरी के बाद कोरोना मामलों की रिकवरी दर पहली बार 91.12 प्रतिशत पहुंची है। अप्रैल महीने में रिकवरी दर 75 प्रतिशत के आसपास थी। अब यह धीरे-धीरे बढ़कर 91.12 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिले में मौत का प्रतिशत 2.24 है। शनिवार को जिले में संक्रमण की दर भी 7.66 रही, जोकि डेढ़ महीने में इतनी नीचे पहुंची है। जिले में अब तक औसतन संक्रमण की दर 8.24 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को लगातार एहतियात बरतने की जरूरत है। दो गज दूरी तथा मास्क लगाना जरूरी है। लगातार लॉकडाउन का पालन करना भी जरूरी है, तभी हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं। नागरिक अस्पताल में फिलहाल काफी राहत है। अस्पताल में इस समय 15 बेड खाली हो चुके हैं। धीरे-धीरे जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं।
-डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed