फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, 58 positive cases found

750 लोगों की हुई जांच, 58 मिले पॉजिटिव

Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona, 58 positive cases found
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। अप्रैल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 750 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अप्रैल महीने में पांच व दो अप्रैल को 50 से कम मामले सामने आए हैं जबकि पांच अन्य दिनों में शतक भी कोरोना ने लगाया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों पर रोक लगाने के लिए हमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब प्रभारी डॉ. जेके मान ने बताया कि बुधवार को 750 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकतर मामले जींद शहर के सामने आए हैं। जिले में अब तक 6390 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 5716 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं 89 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 585 संक्रमण के एक्टिव मामले हैं। इनमें से 38 लोग नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं जबकि अन्य लोग घरों पर आइसोलेट किए गए हैं। अप्रैल में अब तक संक्रमण के 509 मामले सामने आ चुके हैं। इतनी तेज रफ्तार से किसी भी महीने में संक्रमण की दर नहीं बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करना है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचना है तो कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। दो गज की दूरी तथा मास्क जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा हमें कोरोना वैक्सीन जरूर लगानी चाहिए। इस समय स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना संक्रमण के मामले पर नजर रख रहा है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की तुरंत पहचान की जाती है तथा उनके सैंपल करवाए जाते हैं। नागरिक अस्पताल में भी आने वाले संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच करवाई जाती है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1019 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed