फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cooperatives are a powerful medium for building rural development: Gulzar

सहकारिता ग्रामीण विकास के निर्माण का सशक्त माध्यम : गुलजार

Fri, 03 Jul 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cooperatives are a powerful medium for building rural development: Gulzar
जींद। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर वीरवार को सहकारी चीनी मिल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता शुगर मिल के प्रबंधन निदेशक गुलजार मलिक ने की। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त माध्यम है। सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से पात्र लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि सभी किसान समय पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों को सहकारी सप्ताह के अवसर पर सहकारिता की भावना को मजबूत करने तथा इसके सिद्धांतों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने और अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed