{"_id":"689798b157b757156d025444","slug":"controversy-over-wall-construction-in-basant-vihar-jind-news-c-199-1-sroh1006-139087-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बसंत विहार में दीवार निर्माण को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बसंत विहार में दीवार निर्माण को लेकर विवाद
Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी32-कॉलोनी वासियों से जानकारी लेते हुए एसडीएम जगदीशचंद्र। संवाद
- फोटो : संवाद
नरवाना। बसंत विहार कॉलोनी के मुख्य गेट पर दीवार निर्माण को लेकर शनिवार को विवाद पैदा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम जगदीश चंद्र और डीएसपी कमलदीप राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना।
स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने फिलहाल सोमवार तक निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस मामले से संबंधित अधिकारियों को बुलाकर जांच की जाएगी और सभी दस्तावेजों के आधार पर उचित समाधान निकाला जाएगा। एसडीएम की बात मानते हुए कॉलोनीवासियों ने दीवार निर्माण कार्य रोक तो दिया, लेकिन वहीं पास में धरना शुरू कर दिया।
धरना दे रहे लोगों का कहना था कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो वे आने वाले दिनों में बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। कॉलोनी के मुख्य गेट से मेन तक 80 फुट चौड़ी सड़क है जिस पर करीब पांच साल पहले अवैध कब्जे हो गए थे।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने दुकानों का निर्माण कर लिया था जिसकी शिकायत के बाद डीटीपी ने अवैध निर्माण गिरा दिया था। इसके बाद अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि वहां पर दीवार बनाई जाएगी। यह फैसला तीन साल पहले लिया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि शुक्रवार को कॉलोनीनाइजर के साथ हुई बैठक में भी दीवार बनाने पर सहमति बनी थी और कॉलोनीनाइजर ने खर्चा खुद उठाने की बात कही थी। शनिवार को जब छह फुट ऊंची सीमेंट-कंक्रीट की दीवार बनाने का कार्य शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने आकर विरोध शुरू कर दिया और पुलिस में शिकायत कर दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने उन्हें सभी दस्तावेज दिखाए जिसके बाद वह संतुष्ट होकर लौट गए लेकिन कुछ देर बाद दोबारा पुलिस बल के साथ वापस आ गए और फिर एसडीएम तथा डीएसपी भी पहुंच गए।
वर्जन
बसंत विहार में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। दोनों अपना-अपना दावा कर रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। सोमवार तक का समय लिया गया है। दस्तावेजों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— जगदीश चंद्र, एसडीएम, नरवाना