फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Controversy over dumping of construction material in the street

Jind News: निर्माण सामग्री गली में डालने को लेकर विवाद

Sat, 24 May 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Controversy over dumping of construction material in the street
जींद। उचाना के गांव दुर्जनपुर में गली में निर्माण सामग्री डालने को लेकर भाई के परिवार ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुर्जनपुर निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मकान का निर्माण करवा रहा है। 19 मई को उसने निर्माण सामग्री गली में डाल दी। उसके भाई धर्मबीर ने पत्थर डाल कर रास्ता बंद कर दिया, जिस पर उसने आपत्ति जताई। इसको लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। उसी दौरान धर्मबीर के बेटे ने उसके सिर में डंडा दे मारा। शोर सुनकर उसका बेटी और बेटा वहां पर आ गए। इस पर धर्मबीर के परिजनों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में धर्मबीर, आनंद, मीनू, कैलाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed