फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Controversy averted, only DC will hoist the Tiranga in Jind, no minister will come

टला विवाद, जींद में डीसी ही फहराएंगे तिरंगा, नहीं आएगा कोई मंत्री

Sat, 14 Aug 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Controversy averted, only DC will hoist the Tiranga in Jind, no minister will come
खटकड़ टोल पर धरना देते किसान। फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर छाए विवाद के बादल छट गए हैं। जींद में न तो मंत्री ध्वजारोहण के लिए आएंगे और न ही किसान विरोध करेंगे। हालांकि आंदोलनरत किसान शहर की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालें, लेकिन मंत्री के नहीं आने की सूरत में विरोध करने का कोई कार्यक्रम नहीं रहेगा।
विज्ञापन

बीते आठ महीने से कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने सरकार के किसी भी मंत्री व भाजपा-जजपा नेता द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने पर विरोध करने का एलान किया गया है। इसके तहत किसान जिला मुख्यालय पर चार बार विरोध प्रदर्शन कर भी चुके हैं। पहले विरोध करोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जींद के नागरिक अस्पताल में आने पर किया गया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जींद में आने की सूचना पर भी किसानों ने विरोध किया था। इसके बाद करीब एक महीना पहले प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में पहुंचे नेताओं का विरोध किया और अब चार अगस्त को जींद में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे भाजपा विधायकों का विरोध करने भी किसान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। ऐसे में किसानों ने एक बार फिर एलान किया था कि यदि 15 अगस्त पर कोई मंत्री जींद में आता है तो उसका विरोध किया जाएगा। हालांकि किसानों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोई व्यवधान डालने की बात नहीं कही थी।
विज्ञापन

किसानों ने की थी तैयारी
15 अगस्त को मंत्री आने पर विरोध करने के लिए किसान संगठनों ने तैयारी की थी। हालांकि किसान संगठनों ने तिरंगा यात्रा के लिए गांव-गांव में जाकर अभियान चलाया है और इसी दौरान विरोध के लिए भी तैयारी की गई, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा विरोध
यह फैसला सभी किसान संगठनों का है कि सत्ताधारी पार्टियों व सरकार का कोई नेता कार्यक्रम में आता है तो उसका विरोध होगा। किसान 15 अगस्त के कार्यक्रम का नहीं मंत्री का विरोध करने की बात कह रहे हैं। सूचना मिली है कि ध्वजारोहण के लिए मंत्री नहीं आएंगे। ऐसे में विरोध का भी कोई औचित्य नहीं है। किसान सिर्फ तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
- सतबीर पहलवान, प्रधान खेड़ा खाप
डीसी करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश सरकार द्वारा इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। जींद में ध्वजारोहण डीसी नरेश कुमार करेंगे। मंत्री के आने की कोई सूचना नहीं है।
- दर्शन यादव, सिटीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed