{"_id":"5d62d6838ebc3e0164405cb3","slug":"controversary-over-hotal-vandalism-9-people-arrested-jind-news-rtk5139066121","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल को लेकर दो पक्षों में विवाद, तोड़फोड़, नौ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल को लेकर दो पक्षों में विवाद, तोड़फोड़, नौ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित होटल रेडिसन गोल्ड में कथित हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें होटल संचालक विजय गर्ग घायल हो गया। आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की तथा गर्ग से दस लाख रुपये मांगे। पुलिस ने विजय गर्ग की शिकायत पर छह लोगों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहतक रोड निवासी विजय गर्ग ने कहा कि उसने सेक्टर-9 में होटल रेडिसन गोल्ड खरीदा था। इसमें उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी हिस्सेदार था। सुबह लगभग दस बजे गांव घिमाना निवासी दिनेश उसे होटल में आया और कहा कि इसमें उसकी भी हिस्सेदारी है। विजय गर्ग ने कहा कि उसने मना किया। इसके बाद दिनेश ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और उससे दस लाख रुपये की मांग की। जब उसने रुपये देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करने के साथ होटल में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विजय गर्ग की शिकायत पर गांव घिमाना निवासी दिनेश, सुभाष, वजीर, नरेश, अनिल व अलेवा निवासी विक्रम को नामजद करते हुए 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर गांव घिमाना निवासी दिनेश, नरेश, वजीर, जयपाल, ढिगाना निवासी रोहित, दरोली निवासी सचिन, बीबीपुर निवासी सौरभ शाहू, अलेवा विक्रम व सिंधवी खेड़ा निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल में हिस्सेदारी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस हिस्सेदारी की भी जांच कर रही है।