{"_id":"6650e0939d5064d6fc00a8c4","slug":"contract-worker-attacked-with-beer-bottle-on-head-jind-news-c-199-1-sroh1006-117514-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ठेके के कारिंदे के सिर पर बीयर की बोतल से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ठेके के कारिंदे के सिर पर बीयर की बोतल से हमला
Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। तीन लोगों ने बरसोला गांव स्थित शराब ठेके के कारिंदे को सिर में बीयर की बोतल से वार कर घायल कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर बीयर की बोतल गाड़ी में भरकर फरार हो गए। झगड़ा बीयर की बोतल बदलने को लेकर हुआ था। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में बरसोला गांव निवासी विकास और प्रदीप को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ हमला करने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
बरसोल गांव निवासी सुरेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही शराब ठेके पर काम करता है। 22 मई की शाम को एक गाड़ी में सवार होकर उनके गांव का रहने वाला विकास, प्रदीप और उनका दोस्त ठेके पर आए। उन्होंने उससे बीयर मांगी। उसने बीयर की बोतल दे दी। इसके बाद उन्होंने बोतल बदलने के लिए कहा तो वह भी बदल दी, लेकिन उन्होंने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो तीनों ने ठेके के अंदर घुसकर उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर बीयर की बोतल लेकर फारर हो गए। उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रदीप और विकास को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।