फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Consumers should complete the work of e-KYC

Jind News: प्रशिक्षण शिविर का जिला कोऑर्डिनेटर ने किया औचक निरीक्षण

Thu, 12 Jun 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Consumers should complete the work of e-KYC
11जेएनडी07-प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों के बीच बैठकर मास्टर ट्रेनरों द्वारा बताए जा रहे पढ़ाने
जींद। ग्रीष्मकालीन दिवस में शिक्षा विभाग की ओर से पांच दिवसीय एफएलएन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। एफएलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता) जिला कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ ने खंड सफीदों में दो बैच और खंड जींद के चार बैच का निरीक्षण किया। सफीदों में सुबह 8:10 बजे राजेश वशिष्ठ सफीदों में पहुंचे और देरी से आने वाले शिक्षकों को समय पर आने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों के बीच बैठकर मास्टर ट्रेनर की ओर से शिक्षकों को बताए जा रहे पढ़ाने के तरीके को जाना।
विज्ञापन

एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ ने बताया कि जींद में 320 और सफीदों में 80 शिक्षक एफएलएन के तहत ट्रेनिंग ले रहे हैं। वशिठ ने कहा कि इसमें सभी प्राथमिक शिक्षकों का भाग लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सभी प्राथमिक शिक्षक अनिवार्य प्रशिक्षण लेंगे। प्राथमिक शिक्षकों को खेल-खेल में शिक्षा, टीएलएम का प्रयोग, प्रिंट रिच क्लास रूम, स्किल पासबुक भरने व बच्चों का लर्निंग लेवल समझने के बारे में मास्टर ट्रेनर की ओर से सभी प्राथमिक शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के नए गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो और बच्चे बिना किसी डर के स्कूल की ओर अपना कदम बढ़ाए। कैंपों का निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर अलग-अलग टीम बनाई गई है। वह सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर कम से कम 2 घंटे रहकर पूरा अवलोकन कर रहे हैं। इसके बाद गूगल लिंक भरकर अपनी रिपोर्ट निदेशालय और एफएलएन जिला समन्वयक को भेजी जा रही है। एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रत्येक खंड का बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed