फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction work started on the underpass being built on Jind-Bhiwani Road

Jind News: जींद-भिवानी रोड पर बन रहे अंडरपास पर निर्माण कार्य शुरू

Sun, 10 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Construction work started on the underpass being built on Jind-Bhiwani Road
09जेएनडी39: अंडर पास पर शनिवार को शुरू हुआ काम। कालोनीवासी - फोटो : संवाद
जींद। जींद-भिवानी रोड पर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग दो साल से ज्यादा का समय बीतने को है। इसके बावजूद भी यह काम पूरा नहीं हुआ है। इसके आसपास की कॉलोनियों के लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से बंद पड़ा काम शनिवार को शुरू हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही यह कार्य खत्म होगा। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल, सावर गर्ग ने कहा कि दिसंबर 2022 में इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिससे मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था।
विज्ञापन

मार्च 2025 का अगस्त आ चुका है लेकिन अभी तक यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। भिवानी रोड ढाई साल से बंद है। ऐसे में भिवानी रोड पर जाने वाले लोगों को रोहतक रोड बाईपास से होकर भिवानी रोड बाईपास के रास्ते से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें समय की काफी बर्बादी होती है। इतना ही नहीं भिवानी रोड बंद होने की वजह से आसपास के सैंकड़ों दुकानदारों के काम धंधे भी ठप हो कर रह गए है। आम लोग इस रास्ते से आवागमन नहीं पा रहे हैं।

गोयल का कहना है कि देवीलाल चौक से लेकर भिवानी रोड बाईपास तक के इस क्षेत्र में दर्जनों कालोनियां आती हैं जिसमें अजमेर बस्ती, खेमनगर, बाल आश्रम बस्ती, भूपेंद्र नगर, गुप्ता कॉलोनी इत्यादि कॉलोनी शामिल हैं।
इन कालोनियों में 15 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यह सब लोग इस अंडरपास से जुड़े हैं। अंडरपास पूरा न होने की वजह से यह सब लोग भारी परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed