फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction work of Shri Shiv Shankar Temple started

Jind News: श्री शिव शंकर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 23 Jan 2024 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Shri Shiv Shankar Temple started
जींद। शहर की इंप्लॉइज कॉलोनी, भारत नगर और विजय नगर के श्रद्धालुओं को अपने आराध्य का दीदार और पूजा-अर्चना करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब गोहाना बाइपास चौक के नजदीक स्थित इंप्लाॅइज धर्मशाला में श्री शिव शंकर मंदिर का निर्माण होगा। इस निर्माण के शुभारंभ के लिए महिलाओं ने सोमवार को मंदिर में प्रधान बलजीत सिंगरोहा की मौजूदगी में हवन यज्ञ का आयोजन करवाया। हवन यज्ञ में आहुति डालने के लिए प्रमुख समाज सेविका डॉ. मीना शर्मा ने शिरकत की। समाज सेविका मीना शर्मा ने मंदिर निर्माण की पहली ईंट रखते हुए कहा कि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मंदिर की कमी खल रही थी। इंप्लाइज कॉलोनी एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंगरोहा और तमाम महिला श्रद्धालुओं के प्रयास से मंदिर का निर्माण होना बड़ा ही सराहनीय कदम है। प्रधान बलजीत सिंगरोहा ने कहा क्षेत्र की महिला श्रद्धालु मंदिर निर्माण के लिए बार-बार मांग बुलंद कर रही थी। मंदिर का बनना निश्चित तौर पर इस क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed