{"_id":"6935cdb091df89fd030bfb77","slug":"construction-work-has-begun-on-the-road-that-has-been-in-disrepair-for-4-years-jind-news-c-199-1-sroh1009-145078-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 4 साल से टूटी पड़ी सड़क निर्माण का काम शुरू, नगर परिषद ने लगाया था 98 लाख रुपये का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 4 साल से टूटी पड़ी सड़क निर्माण का काम शुरू, नगर परिषद ने लगाया था 98 लाख रुपये का टेंडर
विज्ञापन
07जेएनडी29: प्रेम कबाड़ी वाली गली बनाने का शुरू हुआ काम। स्रोत राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। जर्जर हालत में पड़ी प्रेम कबाड़ी वाली सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद ने सड़क निर्माण के लिए कुल 98 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। 4 साल से टूटी-फूटी सड़क अब दो हिस्सों में बनाई जाएगी।
यह सड़क शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। बारिश के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते थे। पानी भर जाने और सीवर ओवरफ्लो के चलते सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता था।
नगर परिषद के अनुसार सड़क का निर्माण दो भागों में किया जाएगा। इसमें से एक भाग कैनल रोड पर 350 मीटर सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण में पहले कई बार रुकावटें आईं क्योंकि यहां सीवरेज, बरसाती पानी और पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा था। इन कार्यों के पूरा होने के बाद अब निर्माण में कोई तकनीकी अड़चन नहीं है।
विज्ञापन
सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा ताकि आने वाले वर्षों तक लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर परिषद ने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय सीमा में और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और हादसों का खतरा भी कम होगा। –सोमबीर, जेई, नगर परिषद नरवाना।