{"_id":"6a4811d6d631ec2a5c0d8b05","slug":"construction-of-dumping-point-begins-in-civil-hospital-sanitation-system-will-be-strengthened-jind-news-c-199-1-sroh1009-156137-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में डंपिंग प्वाइंट का निर्माण शुरू, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में डंपिंग प्वाइंट का निर्माण शुरू, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत
विज्ञापन
03जेएनडी13: नागरिक अस्पताल में चल रहा डंपिंग प्वाइंट बनाने का काम। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में डंपिंग प्वाइंट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बनने के बाद अस्पताल परिसर में जगह-जगह कूड़ा फैलने की समस्या से राहत मिलेगी। नए भवन के पीछे बनाए जा रहे डंपिंग प्वाइंट में वार्डों और अन्य विभागों से निकलने वाले कचरे को एकत्र किया जाएगा जहां से उसका समय पर उठान सुनिश्चित किया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब तक जिस स्थान पर डंपिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है, वहीं अस्पताल से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट खुले में रखा जाता था। कई बार शरारती तत्व इस कचरे में आग लगा देते थे जिससे उठने वाले धुएं के कारण नए भवन में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
धुएं के साथ-साथ बदबू भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। डंपिंग प्वाइंट बनने के बाद अस्पताल का कचरा व्यवस्थित तरीके से एक स्थान पर एकत्र होगा और उसका नियमित उठान किया जाएगा। इससे अस्पताल परिसर की स्वच्छता में सुधार होगा और मरीजों, तीमारदारों व कर्मचारियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डंपिंग प्वाइंट के शुरू होने से बायो मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण में भी सुविधा होगी और खुले में कचरा डालने की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी कम होगी और अस्पताल परिसर पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ और सुरक्षित नजर आएगा।
बाक्स
डंपिंग प्वाइंट का निर्माण शुरू हो चुका है। जल्द ही इसको पूरा किया जाएगा। इसके बाद खुले में कचरा डालने की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी कम होगी। अस्पताल में स्वच्छता को लेकर प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।