फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Conspirator of businessman Shyam Sundar murder arrested

व्यापारी श्याम सुंदर हत्याकांड का साजिशकर्ता रोशन गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Conspirator of businessman Shyam Sundar murder arrested
शहर के रोहतक रोड पर 23 नवंबर 2021 की सुबह गोलियां मारकर सीमेंट व्यापारी श्याम सुंदर की हत्या करने के मामले में सीआईए की टीम को साजिशकर्ता मुख्यारोपी हाथ लगा है। सीआईए ने पोंकरीखेड़ी गांव हाल आबाद सेक्टर-8 जींद निवासी रोशन को नरवाना से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां अदालत के आदेश पर उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी रोशन श्याम सुंदर की सुपारी देने वाले बलजीत का भाई है। इन्होंने ही मिलकर श्याम सुंदर की हत्या करवाई थी। चार दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयोग किए गए असला की बरामदगी बारे पूछताछ करेगी। इस वारदात में अब तक पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली निवासी 54 वर्षीय श्याम सुंदर बंसल सीमेंट के कारोबार के साथ ठेकेदारी भी करता था। 23 नवंबर 2021 सुबह वह अपने सीमेंट कार्यालय के बाहर धूप सेंकते हुए चाय पी रहा था। इसी दौरान तीन युवक आए और उन्होंने पिस्तौल से श्याम सुंदर बंसल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गोलियां लगने से श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियां चलने की आवाज सुन कर उसका भतीजा हन्नी नीचे आया तो उस पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें हन्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने श्याम सुंदर बंसल को मृत घोषित कर दिया था। मृतक श्याम सुंदर अपने भाई पुरुषोत्तम पर अप्रैल 2016 में हुए जानलेवा हमला का मुख्य गवाह था। इसमें गवाही भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सुंदर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता रोशन को नरवाना से काबू किया है। पुलिस मामले में आरोपी रोशन के भाई बलजीत वासी पोंखरीखेड़ी को उसके दो साथियों सहित नागालैंड से पहले गिरफ्तार कर चुकी है। धर्मेंद्र पहलवान, शूटर पवन उर्फ जॉन, राजेश उर्फ लीला को भी सीआईए स्टाफ जींद द्वारा काबू किया जा चुका है। अब तक सीआईए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने आरोपी रोशन को अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में पूछताछ के दौरान पता कर अन्य आरोपियों के ठिकानों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। इसी दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक व असला बरामद किया जाना है।
-अनूप सिंह, इंचार्ज, सीआईए, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed