फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress's sunset has set for the country: Ashok Tanwar

कांग्रेस का देश से सूर्यास्त हो चुका है : अशोक तंवर

Sun, 25 Jun 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Congress's sunset has set for the country: Ashok Tanwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। आम आदमी पार्टी के इलेक्शन कंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस में चापलूस व चाटूकार लोगों की जमात भरी पड़ी है। इसके कारण कांग्रेस का हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश से सूर्यास्त हो चुका है। अशोक तंवर शनिवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है और पार्टी के सारे के सारे पद खाली पड़े हैं। पदों को भरने के लिए उनके पास कार्यकर्ता तक नहीं है। इसके उलट आम आदमी पार्टी का हर खंड, हलके, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन खड़ा है। कहा कि देश के वर्तमान शासन में देश का संविधान व लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में है और मोदी सरकार संघीय ढांचे को तहस-नहस करने पर जुटी हुई है। देश की सर्वोच्च अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली में पावर सीएम के पास रहेगी लेकिन भाजपा सरकार ने उन आदेशों को दरकिनार करके एक अध्यादेश थोप दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में विभिन्न विपक्षी दलों की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी उपस्थित नेताओं के सामने मांग उठाई थी कि इस अध्यादेश के खिलाफ वे उनके साथ आए। जिस पर करीब 15 दल तो समर्थन की हामी भरी लेकिन कांग्रेस अपना स्टैंड क्लीयर नहीं कर पाई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर लाल सरकार पूरी तरह से विफल है तथा बैसाखियों पर चल रही है। इस मौके पर पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सह सचिव नरेश जांगड़ा विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed