फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congressmen will show strength today in front of former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda.

Jind News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने आज ताकत दिखाएंगे कांग्रेसी

Sat, 07 Oct 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Congressmen will show strength today in front of former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एसडी स्कूल की नई बिल्डिंग में रविवार शाम को चार बजे से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जनमिलन कार्यक्रम होगा। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने पूरा जोर लगा दिया है। 2 अक्तूबर चौ. बीरेंद्र सिंह ने जींद में रैली की थी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी जनमिलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

सफीदों विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, प्रो. धर्मेंद्र ढुल, जगबीर ढिगाना, बलजीत सिंह रेढू, सुरेश गोयत झांझ, प्रमोद सहवाग, महाबीर कंप्यूटर, ऋषिपाल हैबतपुर, पवन गर्ग, सारंग शमशेर ढाठरथ पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं। सभी नेताओं ने अपने-अपने होर्डिंग्स से पूरे शहर को पाट रखा है। कांग्रेस नेता इसे अपनी ताकत दिखाने का भी बड़ा अवसर मान रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा आदि देररात तक जींद में रुकेंगे और यहां आए हर व्यक्ति से व्यक्तिगत रूबरू होंगे, इसलिए इसका नाम जनमिलन कार्यक्रम रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed