फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congressmen burnt the effigy of the government in protest against the anti-people policies of the government

सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Thu, 28 Jul 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of the government in protest against the anti-people policies of the government
गोहाना रोड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jind
जींद। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित हुए, जिसमे पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, महावीर कंप्यूटर, अनिल जागलान, रिषीपाल हैबतपुर, सुरेश देव कौशिक, रोहित दलाल, दीपक पिंडारा, सुभाष बधाना, जगबीर ढिगाना, बिजेंद्र ढाठरथ, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश डाहौला ने मुख्य रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनविरोधी फैसले लेकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। अम्बानी, अडानी तक भाजपा का सिस्टम सिमट गया है। बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। जनता पर लगातार टैक्स थौंपे जा रहे हैं। भाजपा पूरी तरह तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से भाजपा कार्य कर रही है। विपक्षी नेताओं के घरों पर ईडी तथा सीबीआई द्वारा छापेमारी करवाई जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को बार बार ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। भाजपा गर्त में जा रहे देश को संभालने की बजाए विपक्षी पार्टियों के नेताओं को निशाना बना रही है। ताकि मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed