फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress workers took to the road to protest against inflation

महंगाई के विरोध पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took to the road to protest against inflation
खाद्य पदार्थों, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष ज्योति ग्रोवर की अगुवाई में उपमंडल कार्यालय के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यहां से जुलूस के रूप में पुराने बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप पर गए। कार्यकर्ताओं द्वारा यहां पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। डीजल के दाम बढ़ने से खेती का खर्च बढ़ रहा है। आज बढ़ रही महंगाई से हर वर्ग परेशान है। कच्चे तेल का दाम कम होने के बाद भी डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार में हर चीज के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा नेताओं ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। आज किसान व मजदूर अपनी मांगों के लेकर सड़कों पर बैठा है तो कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यापारी व युवा सब परेशान हैं। युवाओं को रोजगार देना तो दूर बेरोजगार करने का काम सरकार कर रही है। भाजपा सरकार में नेता राजहठ के चलते जनविरोधी फैसले ले रहे हैं। इस मौके पर रामपाल झील, मनीष श्योकंद, प्रमोद पालवां, बंसीलाल गोइयां, दलबीर जांगड़ा, सुनील उचाना कलां, महेंद्र नंबरदार झील, सुरेंद्र ग्रोवर, रूपेश, इंदू, प्रोमिला, सुमन, कमलेश, प्रियांशु, रघुबीर व सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed