फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress worked to break the society: Naib Saini

कांग्रेस ने समाज को तोड़ने का काम किया : नायब सैनी

Tue, 01 Oct 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 01 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Congress worked to break the society: Naib Saini
30जेएनडी37 : भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी के लिए वोट की अपील करते कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी
नरवाना। कांग्रेसी हमसे हिसाब मांगते हैं, लेकिन खुद का कोई हिसाब ही नहीं है। उनके 56 दिन के शासनकाल में योजनाओं का रिकॉर्ड बना है, जो आज तक किसी ने नहीं बनाया। यह बात उझाना में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी के पक्ष में आयोजित रैली में कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आपने हुड्डा और सैलजा के हाथ तो मिलवा दिए, लेकिन इनके दिलों में बड़े-बड़े छेद हैं, जो नहीं भरे जा सकते। समाज को तोड़ने का काम अगर किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस ने समाज को कमजोर करने का काम किया है। हरियाणा के लोग हुड्डा और राहुल से सवाल पूछते हैं, लेकिन उनके पास जवाब नहीं होता है। हुड्डा ने अपने राज में सौ-सौ गज के प्लॉट दिए, पर लाभार्थियों को न तो कागज दिए और न ही कब्जा दिया। कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राजनीतिक पार्टी ने दो-दो घोषणा पत्र जारी किए हैं। जनता कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर विश्वास नहीं करेगी। कृष्ण बेदी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा लोकसभा चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कहते थे। लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के पैरों में जाकर बैठ गए। चार-पांच दिन उनका मामला चलता रहा और पांचवें दिन आम आदमी वाले झाड़ू मारकर चले गए।

30जेएनडी37 : भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी के लिए वोट की अपील करते कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी

30जेएनडी37 : भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी के लिए वोट की अपील करते कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed