फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress victory in Karnataka, happiness also seen in Uchana

Jind News: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, खुशी उचाना में भी दिखी

Mon, 15 May 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress victory in Karnataka, happiness also seen in Uchana
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर खुशी जाहिर करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
उचाना। कर्नाटक चुनाव में मिली कांग्रेस को जीत की खुशी उचाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नजर आई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं कांग्रेस हिसार लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज नचार ने कहा कि इस चुनाव ने पूरे देश के मूड को दिखाया है। कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। धर्म, जात, पात की राजनीति के बहकावे में अब मतदाता नहीं आएंगे। इन चुनाव में धर्म के नाम पर मतदाताओं को भ्रम में डालने की कोशिश हुई लेकिन मतदाताओं ने वोट की चोट भाजपा को देने का काम किया। 9 साल के शासनकाल में भाजपा ने देश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दिया है। कर्नाटक जीत के मुख्य सूत्रधार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे। रणदीप सिंह कांग्रेस के लिए रणजीत साबित हो रहे है। हर राजनीति के रण को वो जीत रहे है। इसलिए वह कांग्रेस के रणजीत बन रहे है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद रामपाल झील, युवा हलकाध्यक्ष सुनील रेढू, सितेंद्र थुआ, वजीर, संदीप, राजेश श्योकंद, सुरेंद्र, राजेश शर्मा, ईश्वर अलेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed