फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress to Raise Biogas Plant Issue in Assembly Session: Bhupinder Hooda

कांग्रेस विधानसभा सत्र में उठाएगी बायो गैस प्लांट मामला : भूपेंद्र हुड्डा

Sun, 31 May 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Congress to Raise Biogas Plant Issue in Assembly Session: Bhupinder Hooda
30जेएनडी17-बायो गैस प्लांट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष हरियाणा चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जींद के रिहायशी क्षेत्र में बनाया गया बायो गैस प्लांट पूरी तरह से गलत है। सरकार को तुरंत रिहायशी क्षेत्र से बायो गैस प्लांट शिफ्ट कराना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को रोहतक में अपने निवास पर कही जब जींद के गोहाना रोड़ से सटे बायो गैस प्लांट के मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सूबेदार महेंद्र सिंह लाठर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री से मिले। इस प्रतिनिधिमंडल में बिजेंद्र दहिया, राजबीर फौजी, जोगेंद्र सिंह सहित 11 लोग शामिल थे। सूबेदार महेंद्र सिंह लाठर ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट लगाना लोगों की जान और माल पर खतरा है। यह प्लांट पूरी तरह से जनता के हितों की अनदेखी करके लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए प्लांट को शिफ्ट कराने के लिए कई कॉलोनियों और कई गांव के लोग संघर्षरत है। हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि इस बायो गैस प्लांट को शिफ्ट कराने में जींद के लोगों के पक्ष में आवाज बुलंद करें।
नेता प्रतिपक्ष ने आश्वासन दिया है कि आने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक आवाज बुलंद करेंगे। सूबेदार ने कहा कि बायो गैस प्लांट को बंद कराने के लिए आम लोगों को संघर्ष का रास्ता इख्तियार करना पड़ रहा है। इस मामले में तीन अप्रैल को बायो गैस प्लांट के मुख्य गेट के सामने जहां धरना दिया गया था वहीं दस मई को बड़ी महापंचायत की गई थी।
बिजेंद्र दहिया, राजबीर फौजी और जोगेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की और से अभी तक कोई सकारात्मक रिस्पोंस नहीं आया है। पिछले दो महीनों से केवल जांच के आश्वासन मिले है। मगर बायो गैस प्लांट को बंद कराने में सरकार की और से कोई भी कदम आगे नहीं बढ़ाया गया है।

एक तरफ तो सरकार एनसीआर एरिये में बढ़ते प्रदुषण से चिंतित होकर आये दिन नये नियम लेकर आ रही है। मगर सरकार को रिहायशी क्षेत्र में नियमों के विपरीत बनाया गया बायो गैस प्लांट दिखाई नहीं दे रहा है। जींद के लोग रिहायशी क्षेत्र में बने बायो गैस प्लांट को बंद कराकर ही दम लेंगे। क्योंकि लोगों को अपने बच्चों और घरों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed