फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress threw Swaminathan's report in the dustbin, we took it out: Naib Saini

कांग्रेस ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट डस्टबिन में डाली, हमने बाहर निकाली : नायब सैनी

Thu, 08 Aug 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Congress threw Swaminathan's report in the dustbin, we took it out: Naib Saini
07जेएनडी36 : किनाना गांव में ट्रेक्टर पर बैठकर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते मुख्यमंत्री नाय
जींद। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में 50 साल तक शासन किया। उन्होंने किसानों के हित के लिए बनाई गई स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को डस्टबिन में डाल दिया, लेकिन भाजपा ने उसे बाहर निकाला। अब तक किसानों को 14 फसलों पर एमएसपी मिल रहा था, लेकिन अब 23 फसल एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। मुख्यमंत्री तीज महोत्सव में आने से पहले बुधवार को किनाना गांव में ट्रैक्टर पर बैठकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। किनाना गांव से एक किलोमीटर तक उन्होंने ट्रैक्टर भी चलाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसान की आय दोगुनी करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। आज किसान गांव में किसानों ने उनका स्वागत प्रदेश की लगभग सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने के लिए किया है। एक सवाल के जवाब में नायब सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो कभी झूठी घोषणाएं भी नहीं कीं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता के लिए अनेक जनकल्याणकारी घोषणाएं की हैं। अब वह खुद भी जनकल्याण के काम कर रहे हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि पहले के मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आते थे और आप ट्रैक्टर पर। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है। वह जनता के बीच रहने वाले हैं, इसलिए जनता के बीच रहकर ही वह काम करते हैं, उनकी समस्याएं दूर करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed