फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress State President in Jind said, if BJP comes to power again, democracy and Constitution in danger

Jind: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो लोकतंत्र व संविधान को खतरा

Mon, 25 Dec 2023 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 25 Dec 2023 03:03 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पहले ही मजबूत था और अब और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। इसका असर देश व प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा। आज भाजपा की नीतियों से देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त आ चुकी है।

विज्ञापन
Congress State President in Jind said, if BJP comes to power again, democracy and Constitution in danger
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो लोकतंत्र व संविधान दोनों खतरे में होंगे। इसलिए लोगों को लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस का साथ देना होगा। उदयभान सोमवार सुबह यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगबीर ढिगाना व प्रमोद सहवाग के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


किसानों व नौजवानों के लिए जारी की जाएंगी विशेष योजनाएं 
उदयभान ने कहा कि लोकतंत्र के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है लेकिन जो सांसद संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की पोल खोलने का प्रयास कर रहे थे, उनको निलंबित कर दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। भाजपा हमेशा देश की जनता को भटकाने के लिए मुद्दे बदल देती है, जैसे अब मिमिक्री के मामले को मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन मजबूत होगा और जिला अध्यक्षों  अन्य पदों की नियुक्ति की घोषणाएं की जाएंगी।
विज्ञापन


देश व प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पहले ही मजबूत था और अब और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। इसका असर देश व प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा। आज भाजपा की नीतियों से देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त आ चुकी है। दूसरी पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 33 से ज्यादा पूर्व विधायक भाजपा-जजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed