फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress rally will be held in Jind of Haryana today

Haryana: रैली के बहाने जींद में आज ताकत आजमाएगी कांग्रेस, सांसद हुड्डा, प्रवक्ता कन्हैया करेंगे संबोधित

Sat, 20 May 2023 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 01:38 AM IST
सार

रैली को हाथ से हाथ जोड़ो, फाटक खोलो और भ्रष्टाचार मिटाओ का नाम दिया गया है। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार संबोधित करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Congress rally will be held in Jind of Haryana today
सांकेतिक तस्वीर कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद की पुरानी अनाज मंडी में शनिवार को कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो, फाटक खोलो और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाओ रैली होगी। इस रैली के बहाने कांग्रेस जींद में अपनी ताकत आजमाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि जींद में कांग्रेस के गुटों की बात किसी से छिपी हुई नहीं है, लेकिन दीपेंद्र हुड़़डा के सामने चेहरा दिखाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय दिखने लगे हैं। रैली के आयोजकों और पार्टी के नेताओं का भी कहना है कि जींद में कोई गुटबाजी नहीं है। रैली का आयोजन पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सहवाग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि कर्नाटक में जीत के बाद अब जींद में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में आ गई है।
विज्ञापन


साल 2005 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मांगेराम गुप्ता जींद से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में इनेलो के डॉ. हरिचंद मिड्ढा जींद से विधायक बने थे। 2014 में फिर से इनेलो के डॉ. हरिचंद मिड्ढा यहां से विधायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा का निधन हो गया। इसके बाद जनवरी 2019 में हुए उपचुनाव में उनके बेटे डॉ. कृष्ण मिड्ढा यहां पर भाजपा के टिकट से विधायक बने। अक्तूबर 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा यहां से विधायक बने। अब अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस को 16 साल बाद अब जींद में वापसी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed