Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress lost the election due to lack of organization: Brijendra Singh

संगठन नहीं होने से कांग्रेस को मिली चुनाव में हार : बृजेंद्र सिंह

Wed, 22 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress lost the election due to lack of organization: Brijendra Singh
22जेएनडी07: सद्भाव यात्रा में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद
उचाना(जींद)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उचाना में भाजपा दो चीजों की वजह से सत्ता में आई। भाजपा का एजेंडा था भाईचारे में दरार डाल कर उसको तोड़ने का। उसमें वह कामयाब इसलिए हुए क्योंकि कांग्रेस का संगठन नहीं था।
विज्ञापन

सद्भाव का संदेश लेकर पद यात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह बुधवार को गृह क्षेत्र उचाना हलके में पहुंचे। सुबह थुआ गांव से पद यात्रा शुरू की गई। इसमें ग्रामीण, महिला व युवाओं की भीड़ का साथ जरूर मिला लेकिन किसी नेता का नहीं।
विज्ञापन

यात्रा का उद्देश्य है कि समाज में दरार न पड़े। सद्भाव का संदेश लेकर पूरे प्रदेश में जाएंगे। कांग्रेस इस यात्रा से मजबूत होगी। कांग्रेस का अब संगठन बनना शुरू हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष बन चुके है। हरियाणा में बेशक सत्ता में भाजपा हो लेकिन सबसे मजबूत दल आज भी कांग्रेस है। कांग्रेस हमेशा सबको साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा नंबर वन पर पहुंच गया है। आज युवा विदेशों में गैर कानूनी तरीके से पलायन कर रहा है। हर मोर्चा पर आज सरकार फेल है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। किसानों को फसल का एमएसपी देने के दावे भाजपा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत है कि किसानों को अपनी फसल कम दामों पर बेचनी पड़ रही है। खेती, किसान के लिए भाजपा नेता बात करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते है।
यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ परिवार भी शामिल

बृजेंद्र सिंह का इस यात्रा में साथ कार्यकर्ताओं के साथ परिवार ने दिया। इसमें पत्नी जसमीत कौर, बेटी कुदरत सिंह के अलावा बेटा समरवीर सिंह भी साथ चले। छात्तर, गुरूकुल खेड़ा, अलीपुरा, करसिंधु, खरकभूरा एवं पालवां गांव में यात्रा का स्वागत हुआ।

कल उकलाना हलके में पहुंचेगी यात्रा
यात्रा दो दिन तक उचाना हलके में रहने के बाद 24 और 25 अक्तूबर को उकलाना हलके में जाएगी। पहले चरण में यात्रा 14 हलकों में जाएगी। आठ नवंबर तक यात्रा का पहला चरण होगा। दूसरा चरण नांगल चौधरी से शुरू होगा। 23 अक्टूबर को उचाना मंडी से यात्रा शुरू होगी जो उचाना कलां, उचाना खुर्द, काकड़ोद, नचार खेड़, उदयपुर, दुर्जनपुर से होते हुए उकलाना हलके में पहुंचेगी।

22जेएनडी07: सद्भाव यात्रा में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद

22जेएनडी07: सद्भाव यात्रा में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed