फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress lost because of Bhupinder Singh Hooda: Rampal Majra

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की वजह से हारी कांग्रेस : रामपाल माजरा

Fri, 19 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress lost because of Bhupinder Singh Hooda: Rampal Majra
19जेएनडी22-पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा। संवाद
उचाना। चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाले समारोह का न्योता देने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने उचाना हलके के संडील, मांडी, लोधर, सुदकैन कलां व करसिंधु गांवों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि वक कुछ भी कहे लेकिन हरियाणा प्रदेश की जनता इस बात को भुला नहीं सकती कि 2024 का चुनाव जो कांग्रेस पार्टी जीती हुई थी उनके हुड्डा अहंकार की वजह व पार्टी गुटबाजी से इस चुनाव को खुद डूबा दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में करनाल से मनोहर लाल के सामने कमजोर उम्मीदवार बुद्धिराजा को चुनाव मैदान में उतारा था। जो विधायक पहले थे उनको टिकट दिलवाया, उनमें से 16 चुनाव हारे। कितने लोगों को थपकी मारी, कितने बागी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा। ये किसी को अधिकार नहीं की वह कह दे कि रैली यहां क्यों होगी।
विज्ञापन

रैली करने का हर किसी को अधिकार है वह प्रदेश में किसी भी जगह पर करें। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा इनेलो को भाजपा की बी टीम बताने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के सामने किसने उम्मीदवार खड़े किए, किसने उनको पैसे दिए, किस वजह से वे मैदान में खड़े रहे, ये सब जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना संघर्ष व किसानों की धरती है। किस तरीके से किसान आंदोलन में खटकड़ टोल पूरे विश्व में जाना गया। तीन कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई थी। 750 किसान मारे गए। उसके बाद भी उचाना से भाजपा जीत गई। ये कौन लोग हैं किसानों की वोट बांट कर राजनीति कर रहे हैं। किसानों की वोट एक जगह होती तो आज तस्वीर कुछ और होती। ये वोट इनके इशारे पर बंटी जो लोग इस तरह की बातें करते है।
राहुल गांधी की ओर से देश भर में चलाए जा रहे वोट चोरी अभियान पर बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्यसभा का चुनाव में 13 वोट किस तरह से स्याही बदली गई। चौधरी देवीलाल 1982 में इस प्रदेश के सीएम बन गए थे। राज्यपाल का मिसयूज किसने किया। सोमवार को उन्हें शपथ लेने के लिए बुलाया गया था लेकिन रविवार को शपथ भजनलाल को दिलवा दी थी।

इस मौके पर कर्ण सिंह अलेवा, सूबे सिंह लोहान, बलराज नगूरां, ऊषा मोर, बिल्लू पेगां, चांदी करसिंधु, जोरा सिंह, वकील करसिंधु, सुदेश कंडेला, अमरजीत खटकड़, सुरेंद्र मोर व अनिरुद्ध खटकड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed