फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress leaders fighting among themselves to become CM: Satish

कांग्रेस नेता सीएम बनने के लिए आपस में लड़ रहे : सतीश

Mon, 19 Aug 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders fighting among themselves to become CM: Satish
18जेएनडी13: भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। संवाद
जींद। कार्यकर्ता मैदान में उतर कर पूरी मेहनत करें। बूथ व शक्ति केंद्रों को मजबूत करें। पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। यह बात भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले जो भी कमियां रही हैं, उनको दूर किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा का संगठन काफी मजबूत है। इसके दम पर लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। हुड्डा सरकार में क्षेत्र विशेष का विकास हुआ और नौकरी भी चहेतों को मिली। भाजपा सरकार में मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं को रोजगार दिया गया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता आपस में ही उलझे हुए हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ाई चल रही है। उन्हें आमजन के सरोकार से कोई लेना-देना नहीं है। इस अवसर पर जिला महामंत्री डाॅ. राज सैनी, डाॅ. ओमप्रकाश पहल, सुखदीप बुआना, संदीप लोहान, रामफल शर्मा, दलशेर लोहान, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश शास्त्री, विष्णु शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रामराजी शर्मा, बबलू गोयल, सुरेंद्र गौतम, सत्यवान खटकड़, महावीर, नीरज पोली, नरेंद्र शर्मा, मुकेश बुआना मौजूद रहे।

18जेएनडी13: भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। संवाद

18जेएनडी13: भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed