फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress has always tried to suppress the backward society: Krishna Bedi

कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा समाज को दबाने की कोशिश की : कृष्ण बेदी

Sat, 23 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress has always tried to suppress the backward society: Krishna Bedi
23जेएनडी30-वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्
उचाना। सर्वजातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां के पास 2400 गज जमीन में बनने वाले वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे। इस दौरान कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी पिछड़ा समाज के लिए कुछ नहीं किया। हमेशा पिछड़ा समाज को दबाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र अत्री, असंध विधायक योगेंद्र राणा, बवानी खेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि व सोनीपत के डीसी सुशील सारवन भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मंत्री कृष्ण बेदी व विधायक देवेंद्र अत्री ने 31-31 लाख ग्रांट देने की घोषणा की। विधायक योगेंद्र राणा व विधायक कपूर वाल्मीकि ने 11-11 लाख का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यवान ढिलौड़, सुरेश कलौदा, गोविंदा लौट पानीपत, रितु सरपंच पालवां, सूरजभान घसो, रघुबीर शर्मा पालवां, सत्यनारायण मखंड, सुरेश कुमार, भूपेंद्र सिरसा, चिमन लाल बागड़ी हिसार, रघुबीर हथिरा कुरुक्षेत्र, संजीव जलमाना करनाल, संजीव वैध बधाना, दीपक बुडायन, कुलदीप कहसून, अशोक थुआ और ओमप्रकाश सरपंच छात्तर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र ने अभय पर किया पलटवार
कांग्रेस उम्मीदवार रहे बृजेंद्र सिंह की ओर से दर्ज याचिका पर बोलते हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि कोर्ट ये मामला अदालत में लंबित है इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। कानूनी लड़ाई है हम लडेंगे। अभय सिंह चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए अत्री ने कहा कि लोकतंत्र के कोई भी अपनी बात कह सकता है। कोई भी चुनाव लड़ सकता है। हर व्यक्ति स्वतंत्र है और चुनाव लड़ सकता है। कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले हुए है। सभी को अपना भाग्य आजमाना चाहिए।

मनीषा हत्याकांड पर बोले बेदी
भिवानी के मनीषा हत्याकांड पर कांग्रेस के आरोपों पर बोलते हुए बेदी ने कहा कि विपक्ष बेवजह की बात कर रहे है। दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। मनीषा के पिता ने भी कह दिया है कि मेरी बेटी की लाश पर राजनीति न करो। सीबीआई जांच, बोर्ड से पोस्टमार्टम, रोहतक से पोस्टमार्टम एम्स से पोस्टमार्टम जो भी उनकी मांग थी वह सभी मांगे सरकार ने मानी। कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस अपने समय का सुशीला, अपना घर कांड भूल गई। जिस प्रकार से कांग्रेस के राज में गोहाना, मिर्जपुर कांड हुए उन्हें भूल गई। मनीषा को न्याय मिल जाएगा जिस तरह से कांग्रेस राजनीति कर उसको समाज देख रहा है।

23जेएनडी30-वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्

23जेएनडी30-वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed