फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress government will be formed with majority in the state: Bhupendra Hooda

प्रदेश में बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Wed, 13 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Congress government will be formed with majority in the state: Bhupendra Hooda
13जेएनडी33: शादीपुर गांव में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। प्रत्येक वर्ग के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से दुखी और त्रस्त हैं। वह बुधवार को शादीपुर गांव के पूर्व सरपंच कुलवंत लाठर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के चलते हर वर्ग को अपना हक पाने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन होता था लेकिन अब अपराध के मामले में नंबर वन हो रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सीमा के साथ लगती राजस्थान की 68 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं जो दर्शाता है कि प्रदेश में भी कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, धर्मेंद्र ढुल, रोहित दलाल, नवीन सांगवान, मनजीत लाठर, जगबीर ढ़िगाना, मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
पूर्व मुख्यमंत्री का किया स्वागत

उचाना। खटकड़ गांव में स्वामी आदित्यवेश के नेतृत्व में उचाना विधानसभा के लोगों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया। इस अवसर पर किसानों की ओर से खटकड़ टोल कमेटी के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश खटकड़ एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता से विधानसभा में किसानों की मांगों को उठाने का भी निवेदन किया। भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों की मांगों को विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मनरेगा कार्यकर्ताओं की मांग भी सुनी। इस अवसर पर लोक शक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर गोईयां, नेहरा खाप के प्रधान उदयवीर नेहरा, वीरेंद्र पहलवान, सतबीर सरपंच, जयपाल खटकड़, अमित, सोनी, सोनू आर्य, सत्यवान जांगड़ा, शमशेर, रामकुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
13जेएनडी32: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को विधानसभा में किसानों की मांग उठाने के लिए ज्ञापन देते हुए खटकड़ टोल कमेटी के सदस्य। संवाद

13जेएनडी33: शादीपुर गांव में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed