फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress does not have an organization: Shyam Singh Rana

कांग्रेस के पास नहीं है संगठन : श्याम सिंह राणा

Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress does not have an organization: Shyam Singh Rana
13जेएनडी31: मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
उचाना। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को मंडी का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने यहां पर मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया से विस्तार से फसल के सीजन, कार्यालय संबंधित जानकारी ली। श्याम सिंह राणा ने कहा कि समय-समय पर मंडियों में औचक निरीक्षण किया जाता है। किसानों, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी न हो और मार्केट कमेटी के कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी सही तरीके से ड्यूटी करें।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें बढ़ रही हैं। दिल्ली देश का दिल है और दिल्ली के मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत से भाजपा को सत्तासीन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास के काम तेजी से हो रहे हैं, संगठन को मजबूत करने में पार्टी का जो सिस्टम है राष्ट्रीयध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और मंडलध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष है सब मिलकर काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जो चुनाव आएगा संगठन के माध्यम से सरकार के विकास के साथ चुनाव जीते जाते हैं और लगातार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन नहीं है, बैगर संगठन के चुनाव जीते नहीं जाते। किसी पर आरोप लगाना दोष देना गलत बात है। केंद्र में 2014 से भाजपा की सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने का वायदा किया था। किसानों की आय भाजपा के राज में बढ़ रही है। एमएसपी पर सभी फसलें खरीदी जाती हैं। हर साल एमएसपी बढ़ कर आता है। किसानों की आमदन पहले से बढ़ रही है।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों के लिए सरकार काम कर रही है। गन्नौर की अनाज मंडी है, वो फल मंडी भी है। वो मंडी दुनिया की दो बड़ी मंडियों में से एक है। 550 एकड़ की इस मंडी का 2600 करोड़ रुपये का बजट है। उन्होंने कहा कि एक मंडी फ्रांस में है तो दूसरी हिंदुस्तान में बन रही है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। इस अवसर पर मंडी प्रधान विकास नचार, सत्यनारायण मखंड, रामनिवास बुडायन, वेदप्रकाश घसो, दलबीर श्योकंद, सुशील जैन, राजेश जैन, सत्यवान पेगां, जस्सा नगूरां, वेद, खुजान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed