फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress burnt the effigy of Election Commission with the slogan Save Democracy.

Jind News: लोकतंत्र बचाओ के नारों के साथ कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of Election Commission with the slogan Save Democracy.
06जेएनडी26-सीआरएसयू में पीएम और चुनाव आयोग का पुतला फूंकते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता। स्रोत कार्य
जींद। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित वोट चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। रानी तालाब स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर आयोग का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ, चुनाव आयोग होश में आओ और वोट चोर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर जनादेश को चुराने का काम किया है। जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि चुनाव आयोग जो लोकतंत्र की रक्षा का जिम्मा निभाता है। अब वह भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुका है।
विज्ञापन

भाजपा ने पूरे प्रदेश में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी की और लोगों के वोटों की चोरी कर अवैध सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि अब सबके सामने यह सच्चाई आ चुकी है कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ के बिना इतनी बड़ी गड़बड़ी संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि आयोग ने मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करवाई तो वे दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक सुभाष गंगोली, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महावीर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन पवन दूहन, पूर्व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप बेलरखा, कमल चौहान, राजू लखिना, शमशेर सारंग ढाठरथ, दलबीर रेढू, विजय मोर लुदाना, पूर्व जिला पार्षद बिजेंद्र लाठर, रामप्रसाद सरपंच, जय सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed