फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Condition of Haryana's schools and colleges is bad: Dr. Sushil Gupta

हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों की हालत खराब : डॉ. सुशील गुप्ता

Mon, 25 Dec 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Condition of Haryana's schools and colleges is bad: Dr. Sushil Gupta
24जेएनडी33: बदलाव यात्रा के समापन पर शहर में ट्रैक्टर चलाते हुए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, सा
जींद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद से शुरु हुई बदलाव यात्रा का रविवार को जींद में समापन हुआ। यह यात्रा रानी तालाब से शुरू होकर शहर थाना, फव्वारा चौक, बैंक रोड से होते हुए झांज गेट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

हरियाणा में 15 दिसंबर से आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का शुरु हुई थी। इस दौरान इसमें हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने हिस्सा लिया और प्रदेश की भ्रष्ट शासन व्यवस्था को बदलने का प्रण लिया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 90 विधानासभाओं का दौरा किया और प्रदेश के लोगों की समस्याएं जानी व सरकार के सामने जनता के मुद्दे उठाए। बदलाव यात्रा के समापन के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता के साथ पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा मौजूद रहे। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों की हालत इतनी बदतर है कि हरियाणा के बच्चों को अभिभावक दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाना चाहते हैं। हाईकोर्ट के हरियाणा सरकार को फटकार लगाई और पांच लाख जुर्माना लगाया। डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एफिडेविट देकर बताया कि साढ़े 1500 स्कूलों में शौचालय नहीं है। इनमें 500 लड़कियों के स्कूल हैं। 500 से ज्यादा स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 560 से ज्यादा स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं है। शिक्षा विभाग में 70 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। वहीं हरियाणा का शिक्षामंत्री अनपढ़ है। हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था का बेड़ा गर्क हो चुका है

24जेएनडी33: बदलाव यात्रा के समापन पर शहर में ट्रैक्टर चलाते हुए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, सा

24जेएनडी33: बदलाव यात्रा के समापन पर शहर में ट्रैक्टर चलाते हुए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, सा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed