{"_id":"68b33ff8010b68d32200402e","slug":"condemned-the-rude-behavior-with-bku-officials-jind-news-c-199-1-jnd1002-140099-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाकियू पदाधिकारियों के साथ किए अभद्र व्यवहार की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाकियू पदाधिकारियों के साथ किए अभद्र व्यवहार की निंदा की
Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी07-शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए भाकियू पदाधिकारी। स्रोत
जींद। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में जयबीर लोहान की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, चंद्र जागलान, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, छज्जूराम, रविंद्र व हरिओम ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान और जिला महासचिव राजेंद्र सिंह के साथ जो अभद्र व्यवहार रवि आजाद की ओर से किया गया है, उसकी निंदा की जाती है।
रवि आजाद के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि अगर वह भाकियू में रहते भी हैं तो जींद कार्यकारिणी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। भाकियू नेताओं ने कहा कि रवि आजाद की ओर से जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार के व्हाट्सएप पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। वहीं 27 अगस्त को भाकियू जिला महासचिव राजेंद्र बीबीपुर के साथ भी व्हाट्सएप पर गाली गलौज की गई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि रवि आजाद को भाकियू जिला जींद कार्यकारिणी की ओर से किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा और उनका विरोध होगा। इस अवसर पर नौगामा खाप के अध्यक्ष सुरेश बहबलपुर, पूर्व चेयरमैन उमेद रेढू, उमेद जागलान, धर्मपाल घिमाना, बारूराम रूपगढ़ व राममेहर लोहान भी मौजूद रहे।