{"_id":"69f4efe20ec88ee81109d3c4","slug":"concrete-steps-are-continuously-being-taken-with-the-objective-of-raising-awareness-among-the-general-public-jind-news-c-199-1-sroh1006-152636-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइबर पुलिस ने 98 लाख रुपये होल्ड करवा पीड़ितों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइबर पुलिस ने 98 लाख रुपये होल्ड करवा पीड़ितों को लौटाए
विज्ञापन
01जेएनडी11-एसपी कुलदीप सिंह।
जींद। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने 98 लाख रुपये होल्ड करवा पीड़ितों को लौटा दिए हैं।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 1454 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 37 लाख, 81 हजार 179 रुपये की राशि को होल्ड करवाया है। वहीं 22 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है जिनमें से 12 मामलों को ट्रेस किया गया।
होल्ड की गई एक करोड़ 37 लाख, 81 हजार 179 रुपये की राशि में से लगभग 98 लाख 40 हजार 416 रुपये पीड़ितों को सुपरदारी के माध्यम से वापस लौटाए गए हैं।
वर्जन
डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए विभिन्न बैंकों की ओर से शीघ्र ही ड्यूल ओटीपी सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के खाता धारकों को इसमें शामिल किया जाएगा। किसी भी वित्तीय लेन-देन के लिए आने वाला ओटीपी मूल खाताधारक के साथ-साथ उनके परिजन जैसे बेटे, बेटी या अन्य विश्वसनीय सदस्य के पास भी भेजा जाएगा। दोनों की पुष्टि के पश्चात ही ट्रांजेक्शन को स्वीकृति दी जाएगी। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद