फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Computer operator arrested for taking bribe of Rs 15 thousand

Jind News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेता कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Computer operator arrested for taking bribe of Rs 15 thousand
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट रोहतक की टीम ने बुधवार को डीएफएसी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को धनराशि रिलीज करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी से इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। जाखल निवासी अमर जिंदल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उनकी नरवाना में राइस मिल है। उनकी वर्ष 2022-23 की ट्रांसपोर्ट खर्च की राशि दो लाख 75 हजार रुपये बकाया था, जबकि पांच लाख 85 हजार रुपये का भुगतान पहले कर दिया गया था। डीएफएसी कार्यालय का कम्प्यूटर ऑपरेटर असीन खान धनराशि जारी करने के एवज में तीन प्रतिशत की मांग कर रहा था। धनराशि एफसीआई से ट्रांसफर होकर डीएफएसी कार्यालय में 20 दिन पहले आ गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर छापामार दल का गठन किया। इसकी कमान एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार को सौंपी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बिजली निगम रोहतक के एक्सईएन गगन पांडे को शामिल किया गया, जबकि शेडो गवाह बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र कुमार को बनाया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये की राशि डयूटी मजिस्ट्रेट की ओर से हस्ताक्षरित करवाकर और पाउडर लगाकर दे दिए। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने कम्प्यूटर ऑपरेटर से संपर्क साधा तो उसने लघु सचिवालय स्थित डीएफएससी कार्यालय में बुला लिया और उनसे रुपये ले लिए। इसके बाद इशारा मिलते ही छापामार दल ने असीन खान को काबू कर लिया और उसके कब्जे से रिश्वत राशि 15 हजार रुपये बरामद किए। हाथ धुलवाए जाने पर उनका रंग लाल हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने कंप्यूटर ऑपरेटर आसीन खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि धनराशि रिलीज करने की एवज में रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों काबू किया है। अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed