फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Complete development works within the stipulated timeframe: Bedi

विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करें : बेदी

Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Complete development works within the stipulated timeframe: Bedi
फोटो 17 नरवाना। नगर परिषद अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बे
नरवाना। शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को एलआईसी रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास परियोजनाओं और बजट के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने निर्देश दिए कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वच्छ पेयजल, सुचारू सीवरेज व्यवस्था, बेहतर सफाई व्यवस्था, मजबूत सड़कें, स्ट्रीट लाइट तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि नरवाना के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष में 46 करोड़ 6 लाख रुपये का वार्षिक बजट स्वीकृत किया गया है। इस अवसर पर डीएमसी अनिल दून, ईओ ऋषिकेश, कार्यकारी अभियंता नरेश सांगवान, एसडीओ कुलदीप कोहाड़, डॉ. संजीव कुमार, चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, उपप्रधान शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed