{"_id":"69a34187ba6ae4633f0935db","slug":"competitive-exams-help-in-building-self-confidence-satyawan-jind-news-c-199-1-jnd1010-149219-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाएं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं : सत्यवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाएं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं : सत्यवान
Sun, 01 Mar 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी04: राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। राजकीय महाविद्यालय में पिएट क्वेस्ट के अंतर्गत शनिवार को राउंड एक की परीक्षा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। वाणिज्य समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित इस परीक्षा में विद्यार्थियों की तर्कशक्ति, मूल गणित और समसामयिक घटनाओं के ज्ञान का परीक्षण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की तार्किक क्षमता, गुणनात्मक दक्षता और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन करना था। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का चयन अब अगले राउंड के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. संतोष, नवीन, हरज्ञान और प्रमिला ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जबकि लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा एवं डॉ. ज्योति लाडवाल ने कार्यक्रम प्रभारी के तौर पर संचालन किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी निरंतर ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया।