{"_id":"6a7a20aa9eced615e10d6738","slug":"company-officials-conducted-a-raid-with-the-help-of-police-and-recovered-118-buckets-jind-news-c-199-1-sroh1009-158285-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से की छापेमारी, 118 बाल्टियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से की छापेमारी, 118 बाल्टियां बरामद
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा में सोमवार देर शाम एशियन पेंट कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से एक दुकानदार पर छापेमारी की। कंपनी अधिकारियों का आरोप है कि दुकानदार बिना अधिकृत लाइसेंस के कंपनी के नाम और ब्रांड का पेंट बेच रहा था। छापेमारी के दौरान दुकान से एशियन पेंट की 118 बाल्टियां बरामद हुईं। इनमें 10 और 20 लीटर क्षमता वाली बाल्टियां शामिल हैं।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस प्रभारी पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम एशियन पेंट कंपनी के अधिकारी थाने पहुंचे थे। उन्होंने शिकायत दी कि पिल्लूखेड़ा निवासी एक दुकानदार कंपनी के ब्रांड का कथित तौर पर अनधिकृत रूप से इस्तेमाल कर पेंट की बिक्री कर रहा है।
शिकायत के आधार पर पुलिस की मौजूदगी में संबंधित दुकान पर जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में पेंट की बाल्टियां मिलीं। दुकानदार ने अपना नाम योगेश निवासी पिल्लूखेड़ा बताया। कंपनी अधिकारियों ने पेंट के नमूने और संबंधित सामग्री को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल मामले की जांच जारी है। नमूनों की जांच और कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद