फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   community centers to be built in aleva, sudakan and karsindhu

अलेवा, सुदकैन कलां और करसिंधु में बनेंगे कम्यूनिटी सेंटर

Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
community centers to be built in aleva, sudakan and  karsindhu
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों की रिव्यू बैठक पंचायत विभाग के एसई ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग अलेवा, सुदकैन कलां और करसिंधु में कम्यूनिटी सेंटर बनाएगा। इसको लेकर विभाग ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। इसके लिए विभाग तीनों गांवों में एक-एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सांसद रहते हुए कन्या गुरुकुल गैंडा खेड़ा के लिए 25 लाख रुपये की ग्रांट दी थी। इस ग्रांट का कार्य भी जनवरी में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ौदा गांव में स्टेडियम का निर्माण करवाना है, लेकिन वहां पर पंचायत के पास जमीन नहीं है तो खटकड़ गांव में कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए भी जमीन नहीं मिल पाई है। उपमुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर गांव में गलियों का निर्माण करवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिव्यू बैठक में अब तक गांव में हो रहे विकास कार्यों व भविष्य में होने वाले कार्याें को लेकर जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों व ग्रामीणों को चाहिए कि वे सामूहिक विकास कार्य करवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed